फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की सड़कों पर घूमी भारत की पहली टेस्ला कार, रजिस्ट्रेशन में नहीं लगा टैक्स

Tue, 19 Dec 2017 11:27 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
India first Tesla X electric SUV Car - फोटो : youtube
विज्ञापन
भारती की पहली टेस्ला इलेक्ट्रिक कार को रजिस्ट्रेशन के बाद मुंबई की सड़कों पर घूमते देखा गया है। कार को एस्सार ग्रुप के ग्रुप सीईओ प्रशांत रुईया ने खरीदा है और इसे मुंबई के ताड़देव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में रजिस्टर्ड कराया गया है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक वाहन होने के कारण इस पर किसी प्रकार का आरटीओ टैक्स या सेस नहीं लगाया गया है। इस कार की कीमत करीब 61 लाख रुपए है। पहले माना जा रहा था कि टैक्स के साथ यह 1 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। यह एक प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) कार है जिसमें सेल्फ ड्राइविंग की भी क्षमता है।  
Trending Videos
विज्ञापन

ये कार की खासियत



यह टेस्ला Model X एसयूवी कार है, जो 4-व्हील ड्राइवर के साथ आती है। कार में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। एक बार चार्ज होकर 470 किमी का सफर तय कर लेती है। कंपनी का कहना है कि यह सबसे तेज एसयूवी कार है, जो 2.9 सेकेंड में ही 96 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। 

वर्तमान वित्त वर्ष में यह 16वां इलेक्ट्रिक वाहन है जो मुंबई में रिजस्टर कराया गया है। इनमें से नौ ताड़देव आरटीओ, तीन-तीन अंधेरी आरटीओ व बोरीवली आरटी और एक वडाला आरटीओ में रजिस्टर कराए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें