फोर्ड इंडिया ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Ford EcoSport का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फेसलिफ्ट वर्जन में कार के लुक में बदलाव के अलावा नए फीचर्स जोड़े हैं। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 7.31 लाख रुपए रखी है, जो 10.67 लाख रुपए तक जाती है। हम आपके लिए विभिन्न ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर नई फोर्ड इकोस्पोर्ट 2017 का रिव्यू लेकर आए हैं।
कैसी ही ड्राइविंग
2017 Ford Ecosport Facelift
- फोटो : Ford
कार में नया केबिन और नया पेट्रोल इंजन दिया गया है। फोर्ड इकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर का तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। जबकि डीजल इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही जोड़ा गया है। नया पेट्रोल इंजन बेहतर माइलेज देता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में गियर बड़ी आसानी से बदल जाते हैं। हालांकि अगर आपको और ज्यादा स्मूथ राइडिंग क्वालिटी चाहिए तो टाटा नेक्सन और होंडा WR-V का विकल्प भी अच्छा रहेगा।
कैसे हैं फीचर्स
Ford EcoSport
नई इकोस्पोर्ट में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8.0 इंच की फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दी गई है। हालांकि अगर आप लोअर वैरिएंट खरीदते हैं तो 6.5 इंच की ही स्क्रीन मिलेगी। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्टीयरिंग व्हील के अलावा सेंट्रल कंट्रोल को भी पूरी तरह रिडिजाइन किया गया है। एक्सटीरियर में बड़े फ्रंट व्हील, नए एलईडी हेडलैंप और डीआरएल दिए गए हैं। कार में 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं।