फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Feature: युद्ध के समय बहुत काम आ सकता है कार का ये फीचर, खुद कार चलाने वाले भी नहीं जानते!

Mon, 12 May 2025 06:48 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है, लेकिन तनाव अब भी बरकरार है। युद्ध जैसी स्थिती में कार में मिलने वाला एक फीचर बहुत काम आता है। इस फीचर को कई लोग हर दिन यूज करते हैं, लेकिन यह युद्ध में भी काम आ सकता है, ये नहीं जानते। तो चलिए जानते हैं क्या है वो फीचर।
विज्ञापन
युद्ध में आपकी मदद करेगा ये फीचर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो चुका है। दोनों देशों के बीच 10 मई को अमेरिका की मध्यस्थता से सीजफायर के लिए सहमति जताई गई थी। यह संघर्ष 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरू हुआ। भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर उन्हें नेस्तनाबूत कर दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए, वहीं पाकिस्तानी सेना के 35-40 जवान और अधिकारी भी मारे गए। इस कार्रवाई में भारतीय सेना के 5 जवान भी वीरगति को प्राप्त हुए। फिलहाल, बॉर्डर पर सीजफायर के बाद भी स्थिती तनावपूर्ण बनी हुई है। तीनों सेना के डीजीओ ने कहा है कि हम पाकिस्तान के हर हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन


ऐसी तनावपूर्ण स्थिती में देश के नागरिकों को भी हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। सरकार ने देश के कई इलाकों ब्लैकआउट और सायरन के लिए लोगों को सचेत किया है। इसी बीच आपको अपनी कार में मिलने वाले एक ऐसे फीचर के बारे में जान लेना चाहिए जो युद्ध जैसी तनावपुर्ण स्थिती में आपके बहुत काम आ सकता है। इस फीचर के बारे में जानने के लिए इस खबर में बने रहिए...

यह भी पढ़ें: कार के 5 फीचर्स जिनमें पानी की तरह पैसा बहाते हैं लोग, लेकिन नहीं आते उतने काम
विज्ञापन


युद्ध के समय जान बचा सकता है ये फीचर
यहां हम का के जिस काम वाले फीचर की बात कर रहे हैं वह कुछ और नहीं बल्कि रेडियो (Radio) है। कार का रेडियो और एफएम फीचर युद्ध में महत्वपूर्ण जानकारियों को पाने के लिए उपयोगी हो सकता है। युद्ध में दुश्मन के हमले और बमबारी के कारण कार से बाहर निकले लोग फंस सकते हैं। ऐसे में रेडियो ट्रांसमिशन काफी काम आता है। कई बार युद्ध में टेलीविजन और इंटरनेट जैसी सुविधाएं भी बाधित हो जाती हैं। ऐसे समय में सरकार जनता तक अहम जानकारियां पहुंचाने के लिए रेडियो ट्रांसमिशन का सहारा लेती हैं।
विज्ञापन


मिलते हैं कई तरह के अलर्ट
युद्ध के दौरान रेडियो पर सरकारी अलर्ट, सहायता, मौसम की जानकारी और सुरक्षा निर्देश जारी किए जा सकते हैं। रेडियो के जरिए एजेंसियां लोगों के लिए सुरक्षित स्थान, संभावित खतरों और आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी जानकारी साक्षा कर सकती हैं। आपने कार में FM-रेडियो तो कभी न कभी सुना ही होगा, लेकिन रेडियो इतने काम की चीज भी है, यह कभी जाना था?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें