बेंटले ने अपनी फ्लैगशिप कार मुलसाने (Mulsanne) का सबसे रफ्तार वाला एडिशन पेश किया है। कंपनी ने इसको मुलसाने स्पीड का नाम दिया है। ये दुनिया की सबसे तेज लग्जरी सैलून कार है!
दुनिया की सबसे तेज लग्जरी सैलून कार 6.75 लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन के साथ दौड़ती है। बेंटले मुलासाने स्पीड का इंजन 530बीएचपी पावर और 1100एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
जेडएफ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, क्विक-शिफ्ट, ब्लॉक-शिफ्टिंग और व्हील-माउंटेड पैडल शिफ्टर जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसको 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में महज 4.9 सेकंड का समय लगता है।
बेंटले मुलासाने की टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है।