जरा सोचिए आपकी कार बिना ड्राइवर के चले? आपका ऑफिस पहियों पर रहे। आपका जहां मन चाहे आप अपने मीटिंग रूम को अपने साथ लेकर चलें। बिना ड्राइवर के डिलिवरी-वैन अपने नियत स्थान पर पहुंच जाए? अगर आपको भी लगता है कि यह संभव नहीं है, तो आने वाले वर्षों में यह कल्पना हकीकत में बदल सकती है।
कैर्लिफोनिया की डिजाइन फर्म आइडियो ने भविष्य के अपने ऐसे ही तीन प्रोजेक्ट्स को दुनिया के सामने रखा है। उनके इस प्रोजेक्ट में स्मार्ट पारदर्शी कार, पहियों पर चलता फिरता मीटिंग रूम और डिलिवरी -वैन शामिल हैं।
आ रही हैं मारुति सुजुकी की छह नई कारेंफर्म का कहना है कि आने वाले समय में बिना ड्राइवर की कार ऑटोमोबेलिटी के क्षेत्र में मुख्यधारा में शामिल होंगी। काम करने के लिए लोगों को अतिरिक्त स्थान की भी जरूरत होगी।
भविष्य में ऐसे ऑफिस की जरूरत होगी जिसमें दिन में काम किया जाए और रात को उसे रीचार्ज करने के लिए गैराज में पार्क कर दिया जाए। फर्म ने अपनी भविष्य की इस प्रोजेक्ट को ‘कोडी’ नाम दिया है। फर्म का कहना है कि आने वाले समय में मोबाइल ऑफिस जरूरतबन जाएंगे।