टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने Camry Hybrid कार का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। कंपनी ने इसके पीछे जीएसटी को बड़ा कारण बताया। कंपनी ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से कार की कीमत में इजाफा हो गया था, जिस वजह से इस मॉडल की मांग में भारी गिरावट देखने को मिली थी। जापान की कार निर्माता कंपनी टोयोटा और किर्लोस्कर ग्रुप ने मिलकर इस मॉडल को बाजार में उतारा था।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के डायरेक्टर व सीनियर वॉयस प्रेसिडेंट (सेल्स व मार्केटिंग) एन राजा ने कहा, "ग्राहकों के बीच मांग कम हो जाने के कारण हमने कैमरी हाइब्रिड कार का प्रोडक्शन फिलहाल रोक दिया है। परिस्थिती को जांचने के बाद आगे का कोई फैसला लिया जाएगा।"