फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए फीचर के साथ इनोवा का क्रोम एडिशन हुआ लॉन्च

Sat, 06 Jul 2013 12:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी कार कंपनी टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी शानदार एमपीवी कार इनोवा के नए क्रोम एडिशन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इनोवा क्रोम को लिमिटेड एडिशन के तौर पर पेश किया है।
विज्ञापन


कंपनी ने अपनी इस नई कार को दो वेरिएंट इंजन में लॉन्च किया है। 2.5 लीटर डीजल इंजन 102PS और 2 लीटर पेट्रोल इंजन 132 PS का पावर देता है।

बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता वाली नई इनोवा एक बार फिर से लोगों को आकर्षित करने के लिए बाजार में आ गई है। कंपनी ने इसकी शुरूआती कीमत 9.77 लाख रुपए (एक्स शोरूम-दिल्ली) रखी है।

हाल के दिनों में देश में कार कंपनियों की नजरें एमपीवी कारों पर तेजी से गई है। इसी क्रम में महिन्द्रा ने अपनी एमपीवी जायलो, मारुति सुजुकी ने अर्टिगा और शेवरले ने इंज्वॉय को पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कारों से टोयटा को मिल रही टक्कर के बाद कंपनी नई एमपीवी कार को लॉन्च करने का फैसला किया।

टोयोटा इनोवा क्रोम एडिशन के फीचर्स:
- क्रोम डोर हैंडल
- ऑउटर मिरर क्रोम कॅवर
- फ्रंट ग्रील क्रोम गार्निश
- क्रोम व्हील आर्क मॉड्यूलिंग
- रियर डोर क्रोम लीड गार्निश
- बम्पर कॉर्नर प्रोटेक्टर
- साईड टर्न लैम्प क्रोम कवॅर
- मफलर कटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें