फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो की दुनिया में स्टाइल, डिजाइन, स्पीड के लिए मशहूर 5 कारें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रितानी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पिछले सात सालों के सबसे तेज उत्पादन स्तर पर है और प्रति मिनट तीन कारें तैयार कर रही है। लेकिन कई कार निर्माता है जिनकी रफ़्तार दिनों और हफ़्तों में एक कार बनाने की है।
विज्ञापन


इस तरह की कारों में अल्टिमा इवोल्यूशन के साथ-साथ और दूसरी कारें भी हैं जो अपने स्टाइल, डिज़ाइन और स्पीड के लिए जानी जाती हैं।

अल्टिमा स्पोर्ट्स ब्रिटेन में 1992 से कार बना रही है। इसकी सबसे ख़ास कार है जीटीआर। गिनीज़ बुक में इसका नाम 0 से 100 मील प्रति घंटे की रफ़्तार तक सबसे कम समय में पहुँचने वाली कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। अल्टिमा की ज़्यादा फर्राटे वाली कार है इवोल्यूशन।

6.8 लीटर की क्षमता वाले वी 8 इंजन की क्षमता 1020 हॉर्स पॉवर की है। इवोल्यूशन शून्य से 60 मील प्रति घंटा की रफ़्तार तक 2.3 सेकेंड में पहुंच सकती है और इसकी अधिकतम रफ़्तार 240 मील प्रति घंटे है। इवोल्यूशन की कीमत 38 हज़ार पाउंड से 96 हज़ार पाउंड के बीच है।
विज्ञापन

अराश एफ़ 8

उद्यमी अराश फारबाउड ने अराश मोटर कंपनी की स्थापना 1999 में की थी। एफ़ 8 कूपे फारबाउड की चौथी और अत्याधुनिक कार है।

हाइब्रिड स्ट्रक्चर वाली यह कार दो सीटों की है। सात लीटर शेवर्ले और वी 8 इंजन की क्षमता 563 हॉर्स पॉवर की है। इसका टॉर्क यानी घूमने की क्षमता 476 पाउंड प्रति फ़ीट है।

यह कार शून्य से 60 मील प्रति घंटे की रफ़्तार तक 3.5 सेकेंड में पहुंच जाती है। इसकी अधिकतम रफ़्तार 200 मील प्रति घंटे तक हो सकती है। इसकी क़ीमत क़रीब 1.65 लाख पाउंड है।

एलीमेंटल आरपी 1

ब्रिटेन में सर्रे स्थित एलीमेंटल कार्ज़ की कार है आरपी 1। कार्बन बॉडी वाली यह कार दो सीटों वाली है। आप इसे रोड पर ट्रैक कार मान सकते हैं या फिर ट्रैक पर रोड कार।

टॉप मॉडल वाली कार में 2 लीटर (इन लाइन 4 लीटर) का फोर्ड इंजन लगा है कि जिसकी क्षमता 320 हॉर्स पॉवर है। कार का वज़न करीब 580 किलोग्राम है।

यह महज 3.1 सेकेंड में शून्य से 60 मील प्रति घंटे की स्पीड को हासिल कर लेती है। कार की अधिकतम गति 165 मील प्रति घंटे है। इस कार की क़ीमत 75 हज़ार से क़रीब 90 हज़ार पाउंड तक है।

स्पीडबैक जीटी

स्पीडबैक जीटी के मॉडल को सबसे पहले ब्रिटिश कारोबारी और कारों को लेकर उत्साही डेविड ब्राउन (एस्टन मार्टिन के पूर्व मालिक नहीं) ने रिलीज़ किया था। यह काफी हद तक 1964 के दौर की एस्टन डीबी5 जैसी नज़र आती है लेकिन यह जगुआर एक्सकेआर पर आधारित है।

पहले इसका उत्पादन 100 कारों तक रखा गया था। स्पीडबैक के 5 लीटर वी8 इंजन की क्षमता 510 हॉर्स पॉवर की है। कार शून्य से 60 मील प्रति घंटे की रफ़्तार तक 4.6 सेकेंड में पहुंच जाती है।

इसकी कीमत करीब 5 लाख पाउंड है। इतनी महंगी कार होने के बावजूद यह एस्टन डीबी के मुक़ाबले में सस्ती ही है।
विज्ञापन

लॉयन हार्ट के

लॉयन हार्ट का डिज़ाइन 2011 में तैयार किया गया था। यह जगुआर ई-टाइप पर आधारित नज़र आती है।

यह कार जगुआर के आधुनिक एक्सकेआर से भी प्रभावित है। पांच लीटर वाले वी 8 इंजन की क्षमता 567 हॉर्स पॉवर की है। यह कूपे और कर्न्वटिबल दोनों रूपों में उपलब्ध है।

कार महज़ 3.7 सेकेंड में शून्य से 60 मील प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस कार की अधिकतम गति 186 मील प्रति घंटा है। इस कार की कीमत 3.6 लाख पाउंड से 3.75 लाख पाउंड के बीच है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें