फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से चाहिए बेहतर माइलेज? अपनाएं ये 8 उपाय

Mon, 08 Jul 2013 01:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों ने सभी को परेशान कर रखा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने गाड़ी चलाना मुश्किल बना दिया है।
विज्ञापन


यह बात तय है कि तेल की कीमतों में आगे ज्यादा गिरावट नहीं आ सकती, लेकिन आप थोड़ी सी जागरुकता दिखाकर इसकी बचत कर सकते हैं। ऐसा कर आप काफी पैसा भी बचा सकते हैं।

आज हम आपको 8 ऐसे बेहतरीन टिप्स बता रहे हैं, जिस पर अमल कर आप पेट्रोल-डीजल की बचत कर सकेंगे।

1. कार पर डालिए कम बोझ
कार कितना तेल पीती है, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह कितना वजन उठा रही है। अगर आप कार में ओवर लोडिंग करते हैं, तो इंजन को गति पकड़ने के लिए ज्यादा ईंधन की जरूरत होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि ओवर लोडिंग ना करें।
विज्ञापन


2. कार के पहिए का आकार
तेल पीने के मामले में टायर का आकार भी काफी मायने रखता है। लोग कार को बेहतरीन लुक देने के लिए कार में बदलाव कराते हैं और कार के ओरिजनल पहिए की जगह कुछ अलग प्रकार के टायर का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि ज्यादा मोटे पहिए होने के कारण इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है। कोशिश करें कि आपके कार के पहिए वही रहें, जो कंपनी से लगकर आए हैं।

3. पार्किंग पर भी हो नजर
जब भी आप अपनी कार को पार्क करतें हैं तो ऐसे पोजिशन में पार्क करें कि आपको दोबारा निकालने के लिए रिवर्स गियर का इस्तेमाल न करना पड़े। जब कार का इंजन ठंडा होता है, उस समय ज्यादा ईंधन खर्च होता है। और यदि काफी देर से खड़ी कार को रिवर्स किया जायेगा, तो और भी ज्यादा ईंधन लगेगा।

4. सड़क पर सावधानियां
अगर आप अपनी गाड़ी को सिग्नल पर रोकें तो कार के इंजन को बंद करना ना भूलें। जब भी आपको 20 सेकेंड से ज्यादा रुकना हो तो इंजन को ऑफ कर दें। इससे आप 20 प्रतिशत तेल बचा सकते हैं।

5. समयानुसार गियर परिवर्तन
जब आप कार चलाते हैं, तो यह हमेशा ध्यान रखें कि कार के गियर को सावधानीपूर्वक बदलना बेहद आवश्यक होता है। यात्रा के दौरान कम से कम गियर बदलें। जब जरूरत हो, उसी वक्त गियर बदलें। जब कार की स्पीड ज्यादा हो तभी गियर बढ़ाएं और गति के अनुसार ही गियर कम कर लें।

6. एक्सीलेटर पर ध्यान
एक्सीलेटर, कार के इंजन और फ्यूल टैंक के बीच मध्यस्थ की भूमिका अदा करता है। जब आप कार को पहले गियर में आगे बढ़ाएं, तो धीमे से एक्सीलेटर दबाएं। कई बार होता है कि लोग ज्यादा पिक-अप लेने के चक्कर में तेजी से एक्सीलेटर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन तेज एक्सीलेटर का प्रयोग ज्यादा ईंधन खर्च करता है।

7. सबसे महत्वपूर्ण कार की गति
कार चलाते समय अपनी गति का पूरा ध्यान रखें। गाड़ी को 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाएं। इससे न केवल आप अपनी कार के माइलेज को ठीक रखेंगे, बल्कि आपकी जिंदगी भी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन


8. सर्विसिंग
समय-समय पर कार की सर्विसिंग कराना ना भूलें, एअर फिल्टर को भी समय-समय पर क्लीन कराते रहें। इंजन में गंदगी जमा हो जाने से भी ज्यादा ईंधन की खपत होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें