फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लीटर डीजल में 122 किमी दौड़ेगी ये सुपर कार

Fri, 21 Jun 2013 03:02 AM IST
फरीदाबाद/कुंदन तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में लगातार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी को राहत देने वाली खबर है।
विज्ञापन


ईंधन की बचत को लेकर मानव रचना अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग विंग के तीसरे व चौथे वर्ष के विद्यार्थियों ने जिस सिंगल सीटर कांसेप्ट कार (फ्यूल इफिसियेंट फार्मूला वन रेसिंग कार) का निर्माण किया है, वह एक लीटर डीजल में 122 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

इसे आसानी से भारत की सड़कों पर 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है।

एमआरआईयू की इंजीनियरिंग विंग (मेकेनिकल व ऑटोमोबाइल) के इस प्रोजेक्ट को पिछले दिनों मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से भी सराहा गया है, क्योंकि विद्यार्थियों ने यह कार मलयेशिया की प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति पाने के बाद महज चार माह के अंदर तैयार की है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट में विशेष योगदान देने वाले 15 विद्यार्थियों में से एक अमन आगा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत बताया कि इस कांसेप्ट कार के डिजाइन को अक्तूबर में प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन


इसकी अनुमति 26 जनवरी, 2013 को प्राप्त हुई।

इस कार को सबसे हल्का व माइलेज वाला बनाया जा सके, इसको लेकर अक्तूबर 2012 से जनवरी 2013 तक केवल प्लान तैयार किया गया।

इसके बाद कार को एल्युमीनियम की चादर से तैयार किया गया।

पूरे प्रोजेक्ट पर चार लाख का खर्च आया है। प्रतिदिन इस कार की टेस्टिंग की जा रही है, ताकि प्रतियोगिता में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाया जा सके।

आगा ने बताया कि यदि कोई ऑटोमोबाइल कंपनी इस कार के डिजाइन में थोड़ा सा बदलाव करती है तो इसकी लागत बहुत कम हो जाएगी।

साथ ही कार सिंगल से टू सीटर हो जाएगी। इसका इस्तेमाल बाइक की जगह किया जा सकता है।

पिछले साल बनाई थी पेट्रोल वाली कार
पिछले वर्ष एमआरआईयू के 11 विद्यार्थियों की टीम ने पेट्रोल सेगमेंट में कार का निर्माण किया था।

इसको एक लीटर में 126 किलोमीटर की माइलेज वाला बनाया गया था, जिसे मलयेशिया में नौ तकनीकी टेस्ट पास करने के बाद मैदान में उतारा गया था।

यह भारत के लिए पहला अवसर रहा, जब किसी टीम ने टेस्ट पास किया था, लेकिन कार की स्पीड कम होने की वजह से निराशा हाथ लगी।

जिस कार को विजेता घोषित किया गया, वह कार 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी थी।

क्यों है यह इतनी खास
चैसिस का वजन.......12.5 किलो
इंजन..................243 सीसी
लाइट वेट व्हील..........17 इंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें