इटली की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी फिएट ने अपनी नई कार फिएट 500एल एमपीडब्लयू की पहली तस्वीर जारी कर दी है।
कंपनी ने अपने '500 लाइनअप' का विस्तार करने का लक्ष्य बनाया है, और नए मॉडल को फिएट की छठी वर्षगांठ पर इस वर्ष जुलाई में लॉन्च करने का फैसला किया है।
फिएट '500 लाइनअप' की पहली कार वर्ष 2007 में आई थी। उसके बाद कंपनी एक के बाद एक नई-नई गाड़ियां लाई और बाजार में लोकप्रिय हो गई।
उम्मीद जताई जा रही है कि नई '500एल एमपीडब्लयू' के फीचर, फंक्शन और डिजाइन लोगों को पसंद आएंगे। कंपनी को उम्मीद है कि नई कार भारतीय कार बाजार में धूम मचा देगी।
'500एल एमपीडब्लयू' पुरानी कार '500एल' की अपग्रेडेड वर्जन है। नई कार में दो सीटें बढ़ाकर इसे 7 सीटर किया गया है। इस गाड़ी लम्बाई 435 सेमी, चौड़ाई 178सेमी और ऊंचाई 167 सेमी रखी गई है।
नई फिएट 1.4 लीटर पेट्रोल, 0.9 लीटर पेट्रोल, 1.6 लीटर और 1.3 लीटर डीजन इंजन में उपलब्ध होगी।