फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टेरा होम कार' यानी चलता फिरता वन BHK फ्लैट

Sat, 16 Feb 2013 06:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे इंटरनेशनल बस एंड यूटीलिटी व्हीकल शो में पीसीपी कंपनी ने 'टेरा होम कार' यानी चलते फिरते वन बीएचके फ्लैट को प्रदर्शित किया। शो में कंपनी के निदेशक राजेश पोद्दार ने बताया कि 550 सेमी लंबी, 200 सेमी चौड़ी और 280 सेमी ऊंची इस कार को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी व्यक्ति इसे मोबाइल घर या ऑफिस के रूप में यूज कर सकता है।
विज्ञापन


टेरा होम कार के अंदर किचन, एयरकंडीशनर, हीटर, फ्रिज, माइक्रोवेव, वॉशरूम, शॉवर, अलमारी, स्टीरियों एंड मल्टीमीडिया सिस्टम, टीवी-रेडियो आदि की सभी सुविधाएं दी गई हैं। यानी कि इसमें आप अकेले रहने पर भी बोरियत महसूस नहीं करेंगे। इसमें लगा रियर कैमरा कार को बैक करते समय काफी मददगार साबित होता है। इसे वाहन चलाते समय, ऑउटर पॉवर सप्लाई या जनरेटर से चलाया जा सकता है।

भारत में पीसीपी पहली ऐसी कंपनी है जिसने देश में रेडी टू यूज मोटरहोम कम ऑफिस लांच किए हैं। इसमें एक बार में सात लोग आराम से सफर कर सकते हैं। जापानी डिजाइन पर आधारित इस वाहन में 6x6 बेड है। इसके साथ ही कार के लिविंग रूम को भी बेडरूम में बदला जा सकता है। है ना मजेदार कार।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें