देश की प्रमुख ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स अपनी सबसे सस्ती कार नैनो का नया मॉडल नैनो 2013 इस महीने के अंत तक लॉन्च करने जा रही है। कार की घटती बिक्री से चिंतित कंपनी नैनो को नए अवतार में लॉन्च कर रही है।
हालांकि नए संस्करण में कार के बाहरी डिजाइन में सिर्फ मामूली बदलाव किया गया है। साथ ही इंजन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें सिर्फ एक बॉक्स को बढ़ाया गया है। हालांकि, नैनो के टॉप मॉडल में इंटीग्रेटेड म्यूजिक सिस्टम को जगह दी गई है, जिसमें यूएसबी और ब्लूटूथ की भी सुविधा है।
पावर स्टीयरिंग और सीएनजी वर्जन का इंतजार और बढ़ गया है और इसके साल के अंत तक आने की उम्मीद है। हालांकि, पावर स्टीयरिंग से नैनो की घटती बिक्री के बढ़ने की उम्मीद थी। नैनो 2013 मॉडल के दाम मौजूदा गाड़ियों से कुछ ज्यादा हो सकते हैं।