फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति ने अर्टिगा का सीएनजी वर्जन पेश किया

Mon, 17 Jun 2013 03:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मल्टी पर्पज वैन अर्टिगा का सीएनजी वर्जन बाजार में पेश किया है। कंपनी ने इसका नाम अर्टिगा ग्रीन रखा है।
विज्ञापन


अर्टिगा सीएनजी के दो वर्जन के दो वर्जन बाजार में उतारे गए हैं। इसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट लगी हुई है। अर्टिगा ग्रीन एलएक्सआई सीएनजी की कीमत 6.52 लाख रुपये और अर्टिगा ग्रीन वीएक्सआई सीएनजी की कीमत 7.30 लाख रुपये (एक्स-शोरुम, दिल्ली) है।

अर्टिगा ग्रीन में 22.80 किलोमीटर प्रति किलोग्राम सीएनजी माइलेज की क्षमता है। सीएनजी इन्फ्रास्ट्रक्चर से युक्त राज्यों और शहरों दिल्ली, गुजरात, मुंबई, पूना और आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के हिस्से में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


अर्टिगा ग्रीन के सीएनजी वर्जन लॉन्च होने के बाद मारुति के पास कुल 6 ऐसी गाड़ियां हो गई हैं जिसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट है। अर्टिगा के अलावा ऑल्टो, वैगन आर, इको, इस्टिलो, और एसएक्स 4 हैं जिनमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट है।
विज्ञापन


मारुति की अर्टिगा सीएनजी के अलावा पेट्रोल और डीजल वर्जन में भी उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें