फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा टिगोर का नया किफायती वैरिएंट लॉन्च, 4.99 लाख में मिलेगी ये सेडान कार

Sun, 10 Sep 2017 01:22 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
कार का नया XM वैरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आता है।
विज्ञापन
प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी सेडान कार टिगोर का नया वैरिएंट Tigor XM लॉन्च किया है। कंपनी ने इस सबकॉम्पेक्ट सेडान के वैरिएंट की कीमत 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत, दिल्ली) रखी है। कंपनी ने इस कार का पहला वैरिएंट इस साल की शुरुआत में किफायती कीमत में लॉन्च किया था। यह देश में अब तक की सबसे किफायती सेडान कार है, जो लुकिंग में भी शानदार है। कार का नया XM वैरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं Tigor XM के फीचर्स:

टाटा टिगोर एक्सएम के पेट्रोल वर्जन की कीमत 4.99 लाख रुपए है
टाटा टिगोर एक्सएम के पेट्रोल वर्जन की कीमत 4.99 लाख रुपए और डीजल वर्जन की कीमत 5.81 लाख रुपए हैं। इसमें बेस मॉडल के मुकाबले कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। जैसे इसमें पहले से ही फिटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें फ्रंट और रियर पावर विंडो, होम लैंप, LED फ्यूल मीटर, फुल फैबरिक इंटीरियर सीट दी गई हैं। एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें कोई खास बदलाव नहीं किया है। इसमें व्हील कवर के साथ 14 इंच स्टील व्हील दिए गए हैं।

पेट्रोल वैरिएंट में 1.2 लीटर वाला 3 सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 84 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल वैरिएट में 1.05 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। दोनों ही इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स जुड़ा होगा।

पढ़ें: महिंद्रा ने लॉन्च की e-Alfa Mini ई-रिक्शा, एक बार चार्ज होकर चलेगी 85 किमी.

टाटा मोटर्स के प्रमुख (मार्केटिंग, पीवीबीयू) विवेक श्रीवास्तव ने बताया, "हम लगातार हर खंड में अपने वाहन उतार रहे हैं और टिगोर एक्सएम इस उभरते खंड के लिए हमारा जवाब है।" उन्होंने
कहा, "हमारे परिवर्तनकारी रणनीति के तहत हम अपनी बाजार हिस्सेदारी सुधारने के लिए तेजी से अपने उत्पाद बाजार में उतार रहे हैं।" कंपनी ने बताया कि नया वेरिएंट उसके सभी
डीलरशिप पर 15 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें