प्रमुख घरेलू वाहन कंपनी Tata Motors ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की पारी की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने गुजरात के साणंद प्लांट से इलेक्ट्रिक टाटा टिगोर की पहली खेप जारी कर दी है। इन कारों को विशेष रूप से एनर्जी एफिशियेंसी सर्विसेज (EESL) के लिए बनाया है।
पढ़ें: पहली बार पेट्रोल इंजन में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV500, गियरबॉक्स भी है ऑटोमैटिक
दरअसल EESL की ओर से टाटा मोटर्स को 10 हजार इलेक्ट्रिक कारों की सप्लाई का टेंडर मिला था। हालांकि बाद में इस टेंडर का 30 फीसदी हिस्सा महिंद्रा एंड महिंद्रा को सौंप दिया गया था। रतन टाटा, टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखर तथा टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक गुएंतर बुशचेक ने इलेक्ट्रिक टाटा टिगोर की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई।