टाटा मोटर्स ने पीपल्स कार कही जाने वाली टाटा नैनो में एक जबर्दस्त ट्विस्ट आने वाला है जो खासतौर पर महिलाओं को आकर्षित करेगा।
टाटा मोटर्स अपनी सबसे सस्ती कार के नाम से पुकारे जाने वाली कार को नए फीचर्स के साथ लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस मॉडल को "नैनो टि्वस्ट" के नाम से लेकर आ रही है।
कंपनी के मुताबिक टाटा नेनो टि्वस्ट को अगले साल 15 जनवरी को लांच किया जाएगा। टाटा नैनो के इस छोटी कार में अब लोगों को काफी सुविधजनक सवारी करने के लिए स्पेस मिलेगा। साथ ही कंपनी नैनो ट्विस्ट ने शानदार पॉवर स्टेयरिंग की सुविधा भी मिलेगी।
भारत के खेतों में दौड़ेगा लग्जरी लैम्बोर्गिनी ट्रैक्टर
इसमें खास बात ये है कि नैनो टि्वस्ट में पावर स्टेयरिंग दिया जा रहा है और ऐसा पहली बार होने जा रहा है। अब तक इसके जितने भी वेरियंट आए है उनमें मेकेनिकल स्टेयरिंग व्हील ही दिया गया है।
हिंदुस्तान मोटर्स और फिएट मिलकर ला रहे है ये कार
नैनो टि्वस्ट के लिए यह पावर स्टेयरिंग जेडएफ कंपनी ने बनाया है। कीमत के अनुसार यह मॉडल पहले से मिल रहे मेकेनिकल स्टेयरिंग व्हील वाले मॉडल से करीब 15 हजार रुपए महंगा होगा।
नैनो दुनिया की सबसे सस्ती कार पेट्रोल के अलावा अब नैनो को सीएनजी वर्जन में भी उतारा जा चुका है।