लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे टाटा हेक्सा की कीमतों के एकदम उलट टाटा ने बेहद आक्रामक अंदाज में अपनी प्रीमियम क्रॉस ओवर हेक्सा को महज 11.99 लाख एक्सशोरूम दिल्ली में लांच करके कई कार कंपनियों की नींद उड़ा दी है। नए साल पर टाटा ने हेक्सा के जरिए जबर्दस्त धमाका किया है। हेक्सा के टॉप मॉडल की कीमत 17.49 लाख रुपए एक्सशोरूम दिल्ली है। टाटा हेक्सा को कंपनी के इंडिया, इटली और ब्रिटेन स्थित तीन डिजाइन स्टूडियो में तैयार किया गया है। इस कार में लैंडरोवर की भी झलक नजर आती है।
कार के टॉप मॉडल में साइड व कर्टेन एयरबैग्स, एबीएस, ईएसपी और कई अन्य अतिरिक्त फीचर्स जैसे क्लाइमेट कंट्रोल, एंबीएंट लाइटिंग, हार्मन साउंड सिस्टम, लेदर सीट और क्रूज कंट्रोल दिए गए हैं। इस कार का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 500 और इनोवा क्रिस्टा से रहेगा। कंपनी ने टाटा हेक्सा कार के लिए कुछ महीने पहले ही बुकिंग शुरू कर दी थी और हेक्सा मॉडल को डीलरशिप भेजा जाने लगा था।
कीमत पर एक नजर
वेरिएंट कीमत
एक्सई 11.99 लाख
एक्सएम 13.85 लाख
एक्सटी 16.20 लाख
एक्सटी 16.20 लाख
एक्सएमए ऑटोमेटिक 15.05 लाख
एक्सटीए ऑटोमेटिक 17.40 लाख
एक्सटी 4*4 17.49 लाख
नोट.- सभी कीमतें एक्सशोरूम दिल्ली।