वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम
हैचबैक कार इंडिका विस्टा D90 को भारतीय बाजार में लांच करने के बाद अब
नेपाल में पेश कर दिया है।
नई कार में 90bhp की क्षमता वाला 1.3
लीटर का क्वाटरजेट इंजन है। कंपनी का कहना है उसने कार को एडवेंचर लवर
ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
कार में जीपीएस नेविगेशन
वाला टचस्क्रीन मल्टीमीडिया सिस्टम है। इंडिका विस्टा D90 में ब्लू5
टेक्नोलॉजी है। इससे आप 5 मोबाइल फोन को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर सकते
हैं।
कार में एडवांस ड्राइवर इनफारमेशन सिस्टम, रियर वाइपर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रिक ओआरवीएम जैसे और भी कई फीचर है।
नेपाल
के बाजार में कार पांच आकर्षक रंगों में उलब्ध होगी। कार का टॉप वेरिएंट
विस्टा D90 zx+ की नेपाल में कीमत 26.95 लाख नेपाली रुपये है।