मारुति सुजुकी ने अपनी कार रिट्ज का लिमिटेड एडिशन 12 नए बदलावों के साथ लॉन्च किया है।
नए मॉडल की कीमत पुराने मॉडल से 10-12 हजार रुपए अधिक हो सकती है।
कार बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है और मारुति की बिक्री में भी कमी आई है। इस मंदी से उबरने के लिए कंपनी अपनी गाड़ियों का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च कर रही है। इससे पहले मारुति ने अर्टिगा का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया था।
नए वर्जन को लॉन्च कर कंपनी ग्राहकों को अपनी ओर खीचना चाहती है।
मारुति सुजुकी रिट्ज के लिमिटेड एडिशन के कुछ नए फीचर-
- एडवांस ऑडियो सिस्टम, ब्लूटूथ्ा और यूएसबी के साथ
- 6 स्पीकर
- रिट्ज ब्रांडेड लेदर सीट कवर
- स्टेयरिंग व्हील कवर
- रियर पार्किंग सेंसर
- रियर पार्सल ट्रे
- स्टाइलिश बॉडी ग्राफिक्स
- स्टाइलिश मडगार्ड
- स्टाइलिश डोरगार्ड