फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रिनॉल्ट जल्द ही भारत में एक कॉम्पैक्ट सेग्मेंट की कार लांच करने जा रही है। इस कार की कीमत 4.5 लाख रुपये होने का अनुमान है। रिनॉल्ट इंडिया के डायरेक्टर मार्श नैसिफ ने बताया कि नई कार की लांचिंग पर जोर-शोर से काम चल रहा है।
रिनॉल्ट की एसयूवी कार डस्टर की केरल में लांचिंग के बाद नैसिफ ने बताया कि कंपनी भारतीय बाजार में दिवाली पर एक सेडान कार भी लांच करने वाली है। फिलहाल हमरा पूरा ध्यान छोटी कार के निर्माण पर है। रिनॉल्ट ने साल 2011 में भारतीय बाजार में 1500 कारों की बिक्री की थी।
साल 2012 में कंपनी ने 30 हजार कारों की बिक्री का लक्ष्य रखा है। कार बिक्री को बढ़ावा देने के लिये कंपनी ने मई 2011 में देशभर में 14 आउटलेट खोले थे। जुलाई 2012 इनका आंकड़ा 55 हो गये हैं। 2013 के अंत तक कंपनी का देशभर में 100 डीलर्स का नेटवर्क तैयार करने का लक्ष्य है।