फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी ने लांच की एक करोड़ की डीजल कार

Fri, 05 Oct 2012 03:14 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने स्पोर्टी लुक वाली अपनी नई सेडान ऑडी A8 L 4.2 कार को भारत में लांच किया है। कंपनी का दावा है कि इस कार में पहले पेश की गई A8 L के मुकाबले ज्यादा क्षमता है। मुंबई में इस कार को बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने पेश किया।
विज्ञापन


लांचिंग के मौके पर छोटे बिग बी ने इस कार की बुकिंग भी कराई। कंपनी ने महाराष्ट्र में इस कार के बेस मॉडल की कीमत 1 करोड़ 75 हजार रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। इसमें 4.2 tdi q v8 इंजन है जो कि 258 किलोवाट ऊर्जा पैदा करता है।

ऑडी के नये मॉडल में इस्तेमाल किए गए इंजन की 350 hp क्षमता है और इसकी 800 Nm टॉर्क है। इस मौके पर ऑडी इंडिया के प्रमुख माइकल पेर्शेक ने कहा कि उनकी कंपनी की अत्याधुनिक कार ऑडी A8 L को भारत में मिले रिस्पांस के बाद इस कार का डीजल मॉडल पेश किया गया है।
विज्ञापन


पेर्शेक ने बताया कि नया इंजन ईधन खपत को 15 प्रतिशत तक कम करता है और इससे कार्बन उर्त्सजन में भी कमी आई है। उन्होंने बताया कि इसमें इस्तेमाल किए गए लांग व्हीलबेस के कारण कार सुविधा व सुरक्षा के सभी मानकों पर खरी उतरती है। कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें