फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी Renault जल्द ही 7 सीटर Kwid भारत में लाने जा रही है। इस कार को RBC कोड नेम दिया गया है। लंबाई में यह कार करीब 4-मीटर की होगी। माना जा रहा है कि यह Datsun Go+ जैसी हो सकती है। Datsun Go+ भी 7-सीटर कार है और लंबाई में करीब 4-मीटर की है।
पढ़ें: पहली बार पेट्रोल इंजन में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV500, गियरबॉक्स भी है ऑटोमैटिक
Kwid भारत में रेनो की सबसे सक्सेसफुल कार रही है। अपनी लॉन्चिंग के 2 साल और 2 महीने के भीतर ही इसकी 2 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। इस कार में 2 इंजन के विकल्प मिलेंगे और दोनों ही 3 सिलिंडर पेट्रोल यूनिट के साथ जोड़े गए हैं। छोटे वर्जन में 800 सीसी और बड़े वर्जन में 1000 सीसी का इंजन लगा होगा।