फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुई रेनो की नई स्केला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेनो की लाख कोशिशों के बाद भी उसकी अपकमिंग कार स्केला की पिक्चर लीक हो गई है। बाजार में लांचिंग से पहले ही स्केला को चुपके से कैमरे में कैद कर लिया गया है। रेनो की स्केला निसान की सन्नी और माइक्रा की ही तरह वी प्लेटफार्म पर आधारित है। गौरतलब है कि स्केला को निसान और रेनो ने संयुक्त रूप से तैयार किया है।
विज्ञापन


कंपनी ने स्केला के हेडलैंप को काफी आकर्षक बनाया है, जिससे इसका जालीयुक्त फ्रंट लुक काफी दमदार लगता है। इसका इंटीरियर भी आकर्षक है। स्केला का इंजन निसान की सन्नी के 1.5 लीटर डीजल इंजन से मिलता-जुलता होगा। उम्मीद की जा रही है कि इसका डीजल इंजन 85 bhp की क्षमता और पेट्रोल इंजन 98 bhp की क्षमता वाला होगा।

कंपनी की तरफ से स्केला में फैक्ट्री फिटेड एलॉय व्हील का भी ऑप्शन दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपनी इस कार को बाजार में दिवाली सीजन में लांच करेगी। इस कार की कीमत भी सन्नी की कीमत के ही आसपास होगी। अभी इस कार की कीमत और लांचिंग के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रेनो डस्टर की सफलता के बाद कंपनी की स्केला को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें