इस बात से काफी पहले ही पर्दा उठ चुका है कि फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉ अपनी लेटेस्ट हैचबैक कार क्विड को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च से पहले ये कार डीलर्स के पास पहुंच चुकी है।
चुनिंदा डीलर्स ने इसके लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहकों ने 20-50 हजार रुपए से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। कार की कीमत 3-4.5 लाख रुपए तक हो सकती।
जल्द ही भारत में चलने वाली अल्टो, एस्टिलो व सैंट्रो जैसी कारों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। रेनॉ क्विड 799 सीसी, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ 54PS पावर और 72Nm अधिकतम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। साथ ही में 300 लीटर बूट स्पेस दिया गया है।
कंपनी के मुताबिक रेनॉ क्विड की कीमत 3-4 लाख रुपए होगी। रेनॉ क्विड 800 सीसी की है और यह मारुति के ऑल्टो व टाटा की नैनो जेन एक्स जैसी कार को कड़ी चुनौती दे सकती है।