फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनॉ क्विड को टक्कर देने के लिए मारुति और हुंडई दिया शानदार ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेनॉ क्विड के लॉन्च होने के साथ ही इसकी कम कीमत और एडवांस फीचर्स ने लोगों के दिल में खासी जगह बनाई है, और कहना गलत न होगा कि एंट्री लेवल हैचबैक में क्विड ने मारुति और हुंडई से बाजी मार ली है।
विज्ञापन

क्विड को पिछले महीने लॉन्च किया गया था, इसकी कीमत 2.56 लाख रुपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) और टॉप वेरिएंट की कीमत 3.50 लाख रुपए रखी गई है। 
कंपनी के मुताबिक अब तक इसकी 25,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। इसके बाद मारुति व हुंडई पर इस लागत पर ही अपने मॉडल पेश किए जाने का दबाव बनने लगा था। इसे देखते हुए और ऑटो मार्केट में अपनी ढीली होती पकड़ को फिर से मजबूत करने के लिए उक्त दोनों कंपनियों ने अपनी कारों पर 37,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर दिया है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन पर छूट

यह छूट आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए भी दी गई है क्योंकि यह सीजन मारुति व हुंडई दोनों का ही एक मजबूत पक्ष है। मारुति सुजुकी ने अपनी एंट्री लेवल अल्टो 800 पर 35,000 और हुंडई ने इयोन पर 37,000 रुपए तक की भारी छूट स्कीम लॉन्च की है।
कदम पर चलकर हुंडई ने भी हैचबैक कार ईओन पर 37,000 तक का डिस्काउंट देना सुनिश्चित किया है।
वैसे तो त्योहारी सीजन के चलते ऑटोमेकर कंपनियों की ओर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर देना एक आम बात है लेकिन देश की सबसे बड़ी पेसेंजर कार कंपनी का अपने ब्रांड मॉडल पर 14 प्रतिशत की भारी छूट देना रेनॉ क्विड से होती प्रतियोगिता से जोड़कर देखा जा रहा है।
दूसरी ओर, क्विड की बढ़ती लोकप्रियता और कम कीमत के साथ टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम व डिज़ीटल स्पीडोमीटर जैसे एडवांस फीचर्स अन्य एंट्री लेवल मॉडल्स के लिए एक बड़ा खतरा साबित होते नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें