इस कार ने एंट्री लेवल सेगमेंट में पूरा गणित बिगाड़कर रख दिया है।
- फोटो : Renault India
फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनो ने भारत में अपने मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने के फैसला किया है। रेनो क्विड, रेनो डस्टर और रेनो लॉजी की कीमतें जनवरी 2018 से ज्यादा हो जाएंगी। ऐसे में अगर आप रेनो की कार खरीदने की सोच रहे हैं तो दिसंबर में खरीदना समझदारी भरा फैसला होगा।
कंपनी इन कारों की कीमतों में 3 फीसदी का इजाफा करेगी। सबसे ज्यादा असर रेनो डस्टर की कीमत पर होगा। रेनो डस्टर करीब 40 हजार रुपए महंगी हो जाएगी, वहीं रेनो क्विड की कीमत में 6 हजार रुपए का इजाफा होगा। हालांकि कंपनी ने हाल ही में लॉन्च हुई रेनो कैप्टर की कीमत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।