फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट भारत में फिल्यूएंस के अपग्रेड वर्जन को लॉन्च करने वाली है। कुछ नए बदलाव के साथ ये कार भारतीय बाजार में उतारी जाएगी।
रेनॉल्ट ने अपने इस नए वर्जन को पेरिस मोटर शो 2012 में प्रदर्शित किया था। अब कंपनी भारतीय बाजार में भी इसको उतारेगी। पुरानी फिल्यूएंस की तुलना में इसमें कुछ फ्रेश बदलाव किए हैं।
नए वर्जन में कार की ग्रिल में बदलाव किए गए हैं। इसको क्रोम बैंड के जरिए दिशा दी गई है। बंपर को भी थोड़ा बड़ा किया है ताकि सामने से आने वाली हवा के दवाब को तीन भाग में विभाजित किया जा सके।
कोहरे के लिए बनी हैड लैंप के स्थान में बदलाव किया गया है। ये थोड़े से बदलाव ही इसको पहले से ज्यादा फ्रेश बनाते हैं। साथ ही कार में नए एलॉय व्हील का इस्तेमाल किया है। कार के पिछले बंपर को भी दोबारा से डिजाइन किया है।
कार के इंटिरियर की बात करें तो इसके म्यूजिक सिस्टम को बदला गया है जो कार को नया और यंग लुक देती है। इन छोटे छोटे बदलावों के बल पर कंपनी कार के मार्केट को बढ़ाना चाहती है।