कुछ अपडेट्स के अलावा नए कलर और ग्राफिक्स ऑप्शन के साथ रेनो डस्टर का नया Sandstorm एडिशन भारत में लॉन्च किया गया है। नई रेनो डस्टर 84 बीएचपी वाले और 108 bhp वाले दोनों RXS वैरिएंट में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड डस्टर के मुकाबले नए डस्टर सैंडस्टॉर्म एडिशन में 9 नई चीजें जोड़ी गई हैं। कंपनी ने 84 बीएचपी वाली डस्टर Sandstorm की शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपए और 108 बीएचपी वाले वैरिएंट की शुरुआती कीमत 111.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।
कार के फीचर्स
रेनो डस्टर
- फोटो : Renault
लुक की बात की जाए तो रेनो डस्टर सैंडस्टॉर्म तीन कलर विकल्प- आउटबैक ब्रॉन्ज, मूनलाइट सिल्वर और स्लेट ग्रे में उपलब्ध होगी। कार में बोल्ड बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं। दरवाजों, सीटों और टेलगेट पर Sandstorm लिखा है। कार में 16 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसे भी एक्सटीरियर से मैच करते हुए बनाया गया है। इसमें नए सीट कवर, Sandstorm ब्रांडिंग वाले नए फ्लोर मैट, डुअल एयरबैग और 7 इंच की टचस्क्रीन दी गई है।
पढ़ें: 1.5 लाख के बजट में आती हैं ये 5 दमदार बाइक्स, फीचर्स से कीजिए पसंद
इंजन के लिहाज से कार में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्टैंडर्ड डस्टर की तरह इसमें भी 1461 cc वाला 1.5-लीटर dCi डीजल इंजन दिया गया है। यह 84 बीएचपी पावर व 200 एनएम टॉर्क और 108 बीएचपी पावर व 245 एनएम टॉर्क वाले दो वैरिएंट में आती है। इसे क्रमश: 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाता है। दोनों ही मॉडल करीब 20 kmpl का माइलेज देती हैं। कार की टॉप स्पीड 156 Kmph है।