फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ने बढ़ाए अपनी कारों के दाम

Sat, 05 Mar 2016 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मारुति ने अपनी कारों की कीमत में अधिकतम 34,494 रुपये तक की वृद्धि कर दी है।
  • टाटा मोटर्स अपने सवारी वाहनों में 2 हजार से 35 हजार रुपये तक और हुंडई मोटर्स 3 हजार से 80 हजार तक की बढ़ोत्तरी कर चुकी है।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट में वित्तमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का असर दिखना शुरू हो गया है, सबसे पहला झटका लगा है कार खरीदने वालों को। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने अपनी कारों की कीमत में अधिकतम 34,494 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। केन्द्रीय बजट में बुनियादी ढांच पर लगाए गए उपकर की वजह से कार कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमत में इजाफा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मारुति सुजुकी ने बयान जारी कर बताया कि केन्द्रीय बजट में ऑटोमोबाइल पर बुनियादी ढांचे पर बढ़ाए गए उपकर की वजह से कंपनी को अपनी विभिन्न कारों की कीमत पर 1,441 से 34,494 रुपये तक की वृद्िध करनी पड़ रही है।

सियाज एसएचवीएस और अर्टिगा एसएचवीएस को सेस में छूट की वजह से इन कारों की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी फिलहाल अल्टो 800 से लेकर प्रिमियम क्रॉसओवर एस क्रॉस तक की बिक्री करती है, जिनकी कीमत 2.54 लाख से लेकर 11.69 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कंपनियों ने भी बढ़ाई वाहनों की कीमत

मारुति
बुधवार को जर्मन कार निर्माता कंपनी मर्सीडीज बेंज ने भी 15 मार्च तक अपनी कारों की कीमत में पांच लाख रुपये तक की वृद्धि करने की घोषणा की है।

जबकि टाटा मोटर्स अपने सवारी वाहनों में 2 हजार से 35 हजार रुपये तक और हुंडई मोटर्स 3 हजार से 80 हजार तक की बढ़ोत्तरी कर चुकी है। सरकार ने हाल ही में घोषित किए आम बजट में चार मीटर और 1500 सीसी से ज्यादा क्षमता वाले डीजल इंजन वाहनों पर 2.5 फीसदी सेस बढ़ाने का निर्णय लिया है।

वहीं एसयूपी और बड़े डीजल वाहनों पर तो कार की कीमत के 4 फीसदी टैक्स लगाया गया है। वहीं पेट्रोल, एलपीजी और सीएनजी वाहनों पर एक फीसदी की दर से सेस लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें