फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Captur की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, Creta जैसी कारों से रहेगा मुकाबला

Thu, 26 Oct 2017 03:46 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Renault Captur
विज्ञापन
आखिरकार रेनो कैप्चर की लॉन्चिंग डेट का खुलासा हो गया है। एनडीटीवी ऑटो के मुताबिक, रेनो कैप्चर को 6 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस कार को कुछ हफ्तों पहले गोवा में पेश किया गया था और कंपनी ने तभी से इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: टोक्यो मोटर शो में पेश हुई नई Suzuki Swift Sport, जल्द आ सकती है भारत

यह कितने वैरिएंट में आएगी इस बात का पता 6 नवंबर को ही चलेगा। इसके अलावा कार की कीमत को लेकर भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। शोरूम पर भी लॉन्चिंग के दिन से कार उपलब्ध होगी और एक हफ्ते बाद से इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। भारत में इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और जीप कंपास जैसे कारों से रहेगा। 
विज्ञापन

ये होंगे कार के फीचर्स

रेनो कप्चर
यूरोपियन मार्केट में मौजूद कप्चर हैचबैक प्लेटफॉर्म पर विकसित की गई है, जबकि भारतीय कप्चर को क्रॉसओवर प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। रेनो कैप्चर की लंबाई 4329 mm, चौड़ाई 1813 mm और ऊंचाई 1619 mm है। इंजन की बात करें तो रेनो कैप्चर में डस्टर वाला ही 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया होगा। 

कैप्चर में आपको फुल एलईडी हेडलैंप, contrast रूफ, डुअल टोन इंटीरियर और 7.0 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे। कार में क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर लैंप्स के साथ हेडलैंप, चौड़े बंपर और 17 इंच के एलॉय व्हील होंगे। इसके अतिरिक्त आपको keyless एंट्री, इग्नीशन और लॉकिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें