फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दौड़ पड़ी सुभाष चंद्र बोस की प्यारी डब्ल्यू 24 कार

Fri, 03 Feb 2017 05:27 PM IST
Amit Dwivedi, Amar Ujala, New Delhi
विज्ञापन
डब्‍ल्यू 24 वैंडरर
विज्ञापन
कोलकाता में अपने घर से जिस गाड़ी में बैठकर दिल्ली की ट्रेन पकड़ने की लिए नेता जी भागे थे वह कार अब फिर से चलने-फिरने लायक बना दी गई है। 1941 में इस कार में बैठकर नेता जी उस समय भागे थे जब उन्हें ब्रिटिश सरकार ने उनके ही घर में नजरबंद कर दिया था।
विज्ञापन


नेता जी के भागने के 76वीं वर्षगांठ पर इस कार को कोलकाता में  स्थित नेता जी रिसर्च ब्यूरो के 60वें स्‍थापना दिवस पर रीस्टोर करके प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर भारत के राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन

नेता जी पहले भारतीय थे जिन्होंने Audi W24 Wanderer खरीदी थी

ऑडी डब्‍ल्यू 24 वैंडरर
इस कार का नाम है ऑडी रैंडरर डब्‍ल्यू 24। 1937 मॉडल की यह ऑडी की ऐतिहासिक कार थी जिसे नेता जी ने खरीदी थी। नेता जी को कार ड्राइविंग का बेहद शौक था। इस कार को रिस्टोर करने में 12 मेकैनिकों ने अहम भूमिका निभाई तब जाकर यह कार फिर से अपने मूल रूप में आ पाई है।  1937 मॉडल वाली इस कार में 1767 सीसी का 4 सिलेंडर इंजिन लगा है।

यह इंजिन 42 एचपी की शक्ति 3500 आरपीएम पर प्रदान करता है। इसकी टॉप स्पीड किलोमीटर प्रति घंटा है। इसका इंजिन 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से युक्त है तथा इसकी टैंक क्षमता 40 लीटर की है। डब्‍ल्यू 24 का व्हीलबेस 2600 मिलीमीटर, लंबाई 4280 मिमी, चौड़ाई 1645 मिलीमीटर और ऊंचाई 1600 मिलीमीटर की है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिलीमीटर का है। आपको जानकर हैरानी होगी मौजूदा समय में बिक रही ऑडी क्यू 7 का व्हीलबेस भी इतना ही है। पूरी दुनिया में ऑडी ने महज 22 हजार 500 यूनिट डब्‍ल्यू 24 कारें बेची थीं। नेता जी पहले भारतीय थे जिन्होंने यह कार खरीदी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें