फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी सेडान Maserati Quattroporte GTS भारत में लॉन्च, कीमत 2.7 करोड़ रुपए से शुरू

Wed, 13 Dec 2017 01:03 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
2018 Maserati Quattroporte GTS
विज्ञापन
दुनिया की सबसे तेज लग्जरी सेडान कारों में से एक 2018 मासेराती Quattroporte GTS कार भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 2.7 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।  कार के स्टाइलिंग और फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। कार को सबसे पहले 2017 फ्रैंकफर्ट मोटर शो में पेश किया गया था। 
विज्ञापन


फीचर्स की बात करें तो कार में नया फ्रंट और रियर बंपर डिजाइन, नया फ्रंट ग्रिल और एलईडी हैडलाइट दी गई है। यह कार 4.7 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। कार की अधिकतम स्पीड 310 किमी प्रति घंटा की है। 

पढ़ें: टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आ रही महिंद्रा XUV700, ये होगी इस लग्जरी एसयूवी की कीमत

इंजन की बात करें तो 2018 मासेराती क्वात्‍रोपोर्ते GTS में 3.8 लीटर ट्विन टर्बो वी-8 इंजन दिया गया है, जो 522 बीएचपी की पावर और 710 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।  इसमें 20 इंच के एलॉय व्‍हील्‍स लगे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि यह लग्‍जरी सेडान दो वर्जन- ग्रानलूसो और ग्रानस्‍पोर्ट में उपलब्‍ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें