फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कार में भी मिलेगी नोकिया हेअर की सुविधा

Sat, 31 Aug 2013 12:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आज ऑटो इंडस्ट्री में नेविगेशन सिस्टम पर खास ध्यान दिया जाता है। नए शहरों में कार ड्राइव करते समय नेविगेशन सिस्टम ड्राइवर के लिए अहम भूमिका अदा करता है।
विज्ञापन


यही कारण है कि कई कंपनियां, कारों के लिए नेविगेशन सिस्टम मुहैया कराने का काम करती हैं।

जल्द ही नोकिया का खास नेविगेशन सॉल्यूशन 'नोकिया हेअर' अब आपको कार के डैश बोर्ड पर नजर आएगा। नोकिया ने इस नेविगेशन सिस्टम को अब कार से भी कनेक्ट करने का फैसला किया है।

रोड मेप और नेविगेशन की सर्विस नोकिया हेअर के जरिए स्मार्टफोन यूजर्स को पहले ही मिली हुई है। कंपनी इस सिस्टम को कार कंपनियां के साथ मिलकर कार के डैश बोर्ड में शामिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेविगेशन की यह सर्विस कार कंपनियों के लिए वैश्विक स्तर पर उपलब्ध होगी।

नोकिया हेअर के कुछ फीचरः

- स्मार्टफोन पर मिलने वाले नोकिया हेअर सॉफ्टवेयर में 190 देशों को शामिल किया गया है।
- इन देशों के अलग-अलग शहरों के रास्तें को नोकिया हियर के जरिए देखा जा सकता है।
- नोकिया हेअर के जरिए आपको रियल टाइम ट्रैफिक की जानकारी मिलेगी।
- इसमें लगभग 60 भाषाओं में वॉयस नेविगेशन की सुविधा भी मौजूद है।
- ये सारे फीचर्स कार में भी नजर आएंगे।

नोकिया हेअर सॉल्यूशन 10 सितंबर को फ्रैंकफर्ट में होने वाले अंतराष्ट्रीय मोटर शो में प्रदर्शित कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें