फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रा का स्पोर्टी लुक होगा इम्पुल माइक्रा

Thu, 20 Dec 2012 11:04 AM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपने कभी इम्पुल का नाम सुना है? शायद सुना भी हो और नहीं भी, नहीं तो अब सुन लीजिए। इम्पुल एक जापानी कंपनी है निसान की कारों के लिए पार्टस सप्लाई करती है। इसके साथ ही इम्पुल निसान की कारों के सिंपल मॉडल लेकर उन्हें मॉडीफाई कर बाजार में स्पोर्टी लुक में पेश करती है।
विज्ञापन


इम्पुल अब निसान की हैचबैक कार माइक्रा के पुराने मॉडल को कुछ नए फीचर के साथ स्पोर्टी लुक देने की तैयारी कर रही है। नई कार में ग्रिल के साथ ही फ्रंट को कंपनी ने पूरी तरह से बदल दिया है। फॉग लैंप में भी बदलाव किया गया है और ये अब पहले से देखने में बड़े लग रहे हैं। इम्पुल माइक्रा का फ्रंट लुक मछली की आंख की तरह लग रहा है।



इम्पुल ने माइक्रा के रियर लुक में भी कुछ बदलाव किया है। पहले के मुकाबले बड़े बंपर का इस्तेमाल किया है। यह साइडों में पहले से ज्यादा निकला हुआ है। इसके अलावा इम्पुल माइक्रा की साइडों में बदलाव के साथ 15 इंच के एलॉय व्हील दिए गए है। अभी यह इम्पुल की यह स्पोर्टस कार जापान के मार्केट में ही मुहैया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें