फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसान की नई माइक्रा एक्टिव हुई लॉन्च, कीमत 3.5 लाख

Wed, 03 Jul 2013 03:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी कार निर्माता कंपनी निसान देश की सड़क पर अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार माइक्रा को दो नए अवतार को पेश कर दिया है। कंपनी की यह पहली कार है जो भारत में बनी है।
विज्ञापन


कंपनी ने माइक्रा के दो मॉडल माइक्रा सीवीटी एक्सवी और माइक्रा एक्टिव को पेश किया। माइक्रा एक्टिव की कीमत 3.5 लाख और माइक्रा की कीमत 4.79 लाख (एक्स शोरूम-दिल्ली) है।

नई निसान माइक्रा के लुक की बात की जाए तो ये पहले ही माइक्रा से इसका लुक ज्यादा बेहतर है। वहीं नई माइक्रा में आपको एक स्पोर्टी लुक मिलता है।

फोर्ड ने पेश की कम बजट में आधुनिक तकनीक
फ्रंट लुक की बात की जाए तो नई माइक्रा में बंपर को पूरी तरह से बदल दिया गया है। वहीं इसके हेडलाइट्स को भी बदल दिया गया है।

निसान की नई माइक्रा का इंटीरियर भी पुरानी माइक्रा के मुकाबले काफी बेहतर है। गाड़ी को अंदर से भी बेहतरीन लुक प्रदान किया गया है, जो शानदार अनुभव के साथ रिच लुक दे रहा है।
विज्ञापन


इसमें नया म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है जिसमें यूएसबी, एयूएक्स और ब्लूटूथ जैसी सुविधाएं दी गई है।

वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी नई माइक्रा को काफी सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 4 एयरबैग लगाए गए हैं।

बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी हुई नई माइक्रा अपने मौजूदा संस्करण के मुकाबले काफी बेहतर है। निसान ने इस कार में बेहतरीन फीचर्स के साथ आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


माइक्रा के अलग-अलग वैरिएंट की कीमत (एक्सशोरूम दिल्ली)
निसान माइक्रा पेट्रोल एक्सएल - 4.79 लाख रुपए
निसान माइक्रा पेट्रोल एक्सएल(ओ) - 5.42 लाख रुपए
निसान माइक्रा पेट्रोल सीवीटी एक्सवी - 6.39 लाख रुपए
निसान माइक्रा पेट्रोल एक्टिव एक्सई - 3.5 लाख रुपए
निसान माइक्रा पेट्रोल एक्टिव एक्सएल - 4.01 लाख रुपए
निसान माइक्रा पेट्रोल एक्टिव एक्सवी - 4.39 लाख रुपए
निसान माइक्रा पेट्रोल एक्टिव एक्सवी सेफ्टी - 4.71 लाख रुपए
निसान माइक्रा डीजल एक्सएल - 5.99 लाख रुपए
निसान माइक्रा डीजल एक्सएल(ओ) - 6.42 लाख रुपए
निसान माइक्रा डीजल एक्सवी - 6.89 लाख रुपए
निसान माइक्रा डीजल एक्सवी प्रीमियम - 7.14 लाख रुपए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें