फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईकोस्पोर्ट की बदौलत मंदी में भी फोर्ड की बिक्री बढ़ी

Wed, 03 Jul 2013 01:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जून में जहां मारुति सुजुकी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टोयोटा, टाटा मोटर्स जैसी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री घटी है वहीं इस मंदी के दौर में अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड की बिक्री में वृद्घि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हाल ही में फोर्ड ने अपनी बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट को बाजार में पेश किया है। ईकोस्पोर्ट के लॉन्च होने के बाद से ही यह वृद्घि दर्ज की गई है।

फोर्ड ने पेश की कम बजट में आधुनिक तकनीक
इस साल जून में कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक बिक्री हुई है। ईकोस्पोर्ट के लॉन्च होने के बाद फोर्ड की बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी है।

फोर्ड इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विनय पिपरसानिया ने कहा कि "फोर्ड इंडिया की घरेलू और निर्यात में वृद्धि से ऐसा लग रहा है कि ग्राहकों को हमारी गाड़ियां पसंद आई हैं और हमारे लिए यह एक अच्छा संकेत है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें