फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदर से कुछ अलग है नई वैगनआर स्टिंग-ग्रे!

Sun, 18 Aug 2013 11:44 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति आगामी फेस्टिव सीजन में अपनी नई वैगनआर स्टिंग ग्रे लॉन्च करने जा रही है। इस बेस्ट सेलिंग कार के नए मॉडल को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन


अपनी इस नई वैगनआर-स्टिंग ग्रे में मारुति ने खासे बदलाव किए हैं। ऑटोमोबाइल मैगजीन ऑटोकार ने कुछ फोटो जारी करते हुए इस नई कार के इंटिरियर के बारे में जानकारी दी है।

अगर कार के बाहरी डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसे नया स्टाइलिश लुक दिया है। कार के बोनट में बदलाव कर छोटा किया गया है। कंपनी ने इंजन में हवा जाने वाले एयर डैम में भी बदलाव करते हुए इसका साइज बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



















इस नए एडिशन में खूबसूरत ग्रे फिनिश एलॉय और फॉग लैंप लगाएं गए हैं। कार के रियर साइड में टेल लैंप को स्लिम और खूबसूरत रूप दिया है। पीछे भी क्रोम पट्टी और क्रोम स्टिंग ग्रे के लोगो का इस्तेमाल किया है।

अगर इंटीरियर की बात करें तो इसके स्टेयरिंग में ऑ़डियो कंट्रोल फीचर जोड़ा गया है। इसके पूरे इंटीरियर को ब्लैक थीम पर केंद्रित रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें