कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने अपनी पसंदीदा सेडान कार 'ऑक्टिवा' के नए मॉडल की हल्की से झलक दिखाकर कार प्रेमियों के मन में उथल-पुथल मचा दी है। स्कोडा ने हाल ही में ऑक्टिवा के नए अवतार की टेल लाइट की क्रोप्ड इमेज रिलीज की है। इस पिक्चर से ही कार प्रेमी ऑक्टिवा के नए अवतार का कयास लगा रहे हैं। टेल लाइट के साथ कुछ जगह ऑक्टिवा की बैक विंडो की इमेज भी दिखाई गई है।
सूत्रों के मुताबिक कंपनी नई ऑक्टिवा को विदेशी बाजार में साल 2013 में लांच करने की तैयारी कर रही है। भारतीय बाजार में इसके अगस्त के बाद दिवाली सीजन में आने की उम्मीद है। प्रीमियम सेडान कारों में जगह बनाने के लिए कंपनी ऑक्टिवा के नए मॉडल को कई नए फीचर के साथ बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।
नई ऑक्टिवा में ड्राइवर की थकान को घटाने वाले फीचर और 3D ग्राफिक्स इस्तेमाल किए जाएंगे। नया अवतार पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में बाजार में आएगा, इसका मौजदा मॉडल से 10.8 सेमी. लंबा व्हीलबेस हे। पेट्रोल मॉडल 1.2 लीटर, 1.4 लीटर और 1.8 लीटर इंजन ऑप्शन में होगा। वहीं डीजल मॉडल 1.6 लीटर और 2.0 लीटर इंजन ऑप्शन में होगा।