फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर चलने के साथ हवा में भी उड़ेगी यह बाइक

Wed, 05 Dec 2012 01:59 PM IST
लंदन/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर ट्रैफिक जाम में फंसना अब पुराने समय की बात हो जाएगी। आप अपने ऑफिस सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतारों के ऊपर से उड़कर जाने लगे तो कैसा लगेगा। ये महज ख्याली पुलाव नहीं बल्कि अमेरिका के वैज्ञानिक लैरी नील ने तीन पहियों वाली एक ऐसी बाइक तैयार की है, जो सड़क पर चलने के साथ हवा में भी उड़ सकेगी।
विज्ञापन


लैरी नील ने इस उड़ने वाली बाइक को 'सुपर स्काई साइकिल' नाम दिया है। उन्होंने उड़ने वाली इस बाइक में 582 सीसी का इंजन यूज किया है और 60 इंच के तीन ब्लेड लगाए हैं, जो इसके उड़ान भरने में मददगार होंगे। यह मोटरसाइकिल 58 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में 20 फीट की ऊंचाई तक जाने में सक्षम है।

एक बार ईंधन भरे जाने के बाद यह पांच घंटे तक हवा में उड़ सकती है। फ्लाइंग बाइक को चलाने के लिए पायलट का लाइसेंस होना जरूरी है। नील ने बताया कि उन्हें कई देशी-विदेशी कंपनियों से मोटरसाइकिल के ऑर्डर मिल रहे हैं। अमेरिका के एक पैनल से 'सुपर स्काई साइकिल' के बड़े पैमाने पर निर्माण के लिए बातचीत की है।
विज्ञापन


नील लैरी ने बताया कि फ्लाइंग बाइक का यूएस पेटेंट नंबर मिल गया है। उन्होंने बताया कि मेरे सामने सबसे बड़ी समस्या उड़ान के बाद नीचे आने पर मोटरसाइकिल के पंखों को फोल्ड करने की थी लेकिन फोल्ड किए जा सकने वाले ब्लेडों से इस समस्या को हल कर लिया गया है।

स्पीड और कम्फर्ट के हिसाब से बाइक की अलग-अलग कीमत है। इसकी कीमत 20 हजार अमेरिकी डॉलर से शुरू होकर 40 हजार अमेरिकी डॉलर तक है। गौरतलब है कि इससे पहले सड़क पर चलने वाली और उड़ने वाली कारों का भी निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें