फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपके बजट में फिट होगी बीएमडब्ल्यू की ये छोटी कार?

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू के मिनी ब्रांड की कॉम्पैक्ट एसयूवी 'मिनी कंट्रीमैन' एक बार फिर चर्चा में है। इसके नए मॉडल 'मिनी कॉपर एस कंट्रीमैन' की तस्वीरें इंटरनेट पर आ चुकी हैं।
विज्ञापन


मिनी कॉपर एस कंट्रीमैन में 4 सिलेंडर, टर्बोचार्ज, डायरेक्ट इंजेक्शन और वैरिएबल कंट्रोल के साथ काम करती है, जो 190बीएचपी पावर देने में सक्षम है।

चेन्नई स्थित प्लांट में तैयार

गौरतलब है कि दुनियाभर में मशहूर आइकॉनिक कार मिनी को भारत के चेन्नई स्थित प्लांट में तैयार करने की व्यवस्‍था पहले की जा चुकी है।

मिनी कॉपर एस कंट्रीमैन कार के तीन डीजल वैरियंट मौजूद होंगे। इसके लिए खास एएलएल4 व्हील सिस्टम तैयार किया गया है जो ‌ऑप्‍शनल होगा। एएलएल4 इलेक्ट्रिनिक मैनेजमेंट सिस्टम से होकर सीधे डीसीएसी यूनिट को पावर प्रदान करने का काम करता है। जिसके जरिए चंद सेकेंड में गति पा सकते हैं।

मैन्युअल और ऑटोमैटिक

स्टैंडर्ड मॉडल के सभी इंजन 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ काम करते है। एक ऑप्‍शनल के साथ 6 गियर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा दी गई है जो मिनी वन डी कंट्रीमैन को छोड़ सभी मॉडल में मौजूद होगा। साथ ही मैन्युअल सेलेक्‍शन के लिए पैडल शिफ्ट ऑप्‍शन भी मौजूद होगा।
विज्ञापन

कीमत

पहले से मौजूद मिनी कंट्रीमैन के मॉडल की कीमतों की बात करें तो मिनी वन कंट्रीमैन जो पेट्रोल वैरियंट में है जिसकी कीमत 23.50 लाख रुपए, जबकि डीजल वैरियंट मिनी कूपर डी कंट्रीमैन की कीमत 25.60 लाख रुपए और मिनी कूपर डी कंट्रीमैन हाई की कीमत 28.90 लाख रुपए है।

फिलहाल मिनी कूपर एस कंट्रीमैन की कीमत 34.20 लाख रुपए से 37.50 लाख रुपए के बीच है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें