फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जेनरेशन की Volkswagen Passat भारत में लॉन्च, कीमत 29.99 लाख से शुरू

Tue, 10 Oct 2017 03:30 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Volkswagen Passat 2017
विज्ञापन
जर्मन ऑटोमेकर कंपनी फॉक्सवैगन ने नई जेनरेशन Passat कार भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने शुरुआती Comfortline वैरिएंट की कीमत 29.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है और Highline वैरिएंट की कीमत 32.99 लाख रुपए रखी है। यह कार दो वैरिएंट में मिलेगी। फॉक्सवैगन पैसेट को पहली बार साल 2014 में पेरिस मोटर शो में पेश किया गया था। कंपनी ने कार के डिजाइन को बदल दिया है। कार का मुकाबला टोयोटा Camry, होंडा Accord  और स्कोडा Superb जैसी कारों से रहेगा। 
विज्ञापन


इस साल यह कंपनी की दूसरी बड़ी लॉन्चिंग है। इससे पहले फॉक्सवैगन Tiguan एसयूवी भी भारत में लॉन्च कर चुकी है। पुराने वर्जन के मुकाबले नई कार में लंबा व्हीलबेस और छोटी बॉडी दी गई है। इसमें 79 एमएम ज्यादा व्हीलबेस और 2 एमएम कम ऊंचाई दी गई है। बूट स्पेस को 26 लीटर बढ़ाकर 586 लीटर कर दिया गया है। कार में ट्रिपल स्लेट ग्रिल, एलईडी हेडलैंप, डीआरएल, LED टेललाइट दी गई है। 

पढ़ें: जानिए क्या होता है Ex-Showroom प्राइस, On-Road प्राइस में आते हैं कौन-कौन से चार्ज

इस कार को फॉक्‍सवैगन के MQB प्‍लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कार में 12.3 इंच की टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लचर दिया गया है। इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करता है। इंजन की बात करें तो नए जेनरेशन की फॉक्सवैगन पैसेट में 2 लीटर TDI चार सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह 174 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें