फिएट ने वर्ष 2009 में सेडान कार कैटागरी में अपनी कार लीनिया को पहली बार लॉन्च किया था। तब से कंपनी ने इसमें कोई नया बदलाव नहीं किया था। कंपनी ने अब लीनिया का 2014 न्यू फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है।
कंपनी ने इसको पूरी तरह रीडिजाइन किया है जिसमें एक्सटीरियर, नई ग्रिल और न्यू बंपर दिया गया है। इसके साथ ही व्हील्स और बूट लिड में भी बदलाव किया है।
मारुति डिजायर और होंडा अमेज को हुंडई ने दी चुनौती2014 लीनिया में इंटीरियर पैकेज भी रीडिजाइन किया गया है। इसमें सॉफ्ट टच डैशबोर्ड है, जिसमें एसी वेंट्स और सेंटर कंसोल को न्यू लुक दी गई है।
आपके बड़े काम के हैं ये कंप्यूटर कीबोर्ड शार्टकट्सइसके अलावा इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसमें 1.4 लीटर का 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल टी जेट इंजन है। डीजल इंजन वैरियंट की बात करें तो इसमें 1.3 लीटर का 4-सिलिंडर, टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है।
नई लीनिया में रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। यह इस क्लास में सबसे लंबी कार भी है और इसकी ग्राउंड क्लियरेंस भी सबसे ज्यादा है। जल्द ही देशभर में कंपनी के 108 नए शो-रूम्स में यह मिल सकेगी।
नई लीनिया की कीमत 6.99-9.72 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है।