कॉम्पैक्ट डिजाइन कारों को पसंद करने वाली कमी नहीं है और यही कारण की कंपनियां अपने हैचबैक और एसयूवी मॉडल के साथ कॉम्पैक्ट कारों को भी पेश करती हैं।
इंडोनेशियाई मोटर शो के दौरान डैटसन के अपने नए मॉडल डैटसन गो+ को पेश किया है। नई डैटसन कॉम्पैक्ट एमपीवी में सात सीट की जगह दी गई है।
इंडोनेशिया में कॉम्पैक्ट एमपीवी कारों की सबसे ज्यादा मांग देखी जाती है। यह कारण है कि डैटसन गो+ को इस जगह पेश किया गया है।
डैटसन गो+ की लंबई हैचबेक कार की तुलना में लगभग बराबर ही है, इसकी व्हीलबेस की लंबाई 2450एमएम है। कॉम्पैक्ट साइज के कारण इसकी कीमत कम होगी।
निसान ने कार को शानदार डिजाइन के साथ तैयार किया है, जो कॉम्पैक्ट होने के बाद भी वेन जैसी नजर नहीं आती है। रूफ ड्रॉप रियर पैनल की ओर झुका हुआ है, जो स्पोर्टी जैसा दिखाई देता है।
डैटसन गो+ के पावर में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। डैटसन गो+ 1.2लीटर, थ्री सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ काम करती है।
डैटसन गो+ की कीमत 4.5 लाख रुपए तक हो सकती है। कंपनी इस कार को अगले साल की शुरुआत में पेश करने की तैयारी चल रही है।