भारत में मर्सिडीज बैंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जर्मनी की लग्जरी कार कंपनियों में बिक्री के जरिए आगे निकले की रेस हमेशा चलती रहती है।
इस साल तीसरी तिमाई सितंबर 2013 में मर्सिडीज बैंज इंडिया ने ऑडी से ज्यादा कारें बेची। पिछले महीने मर्सिडीज ने ऑडी से 46 कारें ज्यादा बेचकर भारतीय लग्जरी कार बाजार में ऑडी को पीछे छोड़ दिया।
पिछले महीन में मर्सिडीज बैंज ने 1,011 कारें बेची जबकि ऑडी ने 965 कारें बेची। मर्सिडीज ने ऑडी को 46 लग्जरी कारे से भारत में हरा दिया है। कंपनी का कहना है कि उसकी सेल्स को आगे ले जाने में नई लांच हुई ए क्लास, बी क्लास डीजल तथा जीएल क्लास का बहुत अच्छा योगदान रहा।
जल्द आ रही है सुजुकी की ये दमदार बाइक
पिछले कई महीनों से कार सेल्स में ऑडी इंडिया मर्सिडीज बैंज को पीछे छोड़ती रही है। जिसके कारण ऑडी नंबर वन लग्जरी कार बेचने वाली कंपनी बनी हुई थी, लेकिन सितंबर में मर्सिडीज ने टॉप गियर में नजर आई है।
भारतीय लग्जरी कार बाजार में जर्मन ट्रियो (बीएमडब्ल्यू, ऑडी तथा मर्सिडीज बैंज) में एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ सी मची है। लेकिन अभी भी बीएमडब्ल्यू काफी लंबे समय से सबसे आगे है।