फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव प्लांट में अब नहीं बनेगी स्विफ्ट और डिजायर

Wed, 10 Jul 2013 04:29 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति सुजुकी ने अपने गुड़गांव प्लांट में दो सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल स्विफ्ट प्रीमियम हैचबैक और डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान का उत्पादन बंद कर दिया है। यह कदम जून मध्य से उठाया गया।
विज्ञापन


होंडा अमेज, फोर्ड इकोस्पोर्ट और शेवरले सेल जैसे आक्रामक प्रतिद्वंद्वी मॉडलों से मिल रही प्रतिस्पर्धा के कारण स्विफ्ट और डिजायर की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके कारण यह कदम उठाया गया है।

ये दोनों मॉडल देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली तीन गाड़ियों में शुमार है। मारुति अब इन दोनों का उत्पादन केवल अपने मानेसर प्लांट में करेगी। भारी डिमांड के अलावा 2011 और 2012 में मजदूरों से जुड़े विवाद के कारण दोनों प्लांट में ये मॉडल बनाए जाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि इसी सेगमेंट में जापानी कंपनी होंडा की नई कार 'अमेज' के लॉन्च होने के कारण स्विफ्ट और डिजायर दोनों की बिक्री पर असर पड़ा है।

लॉन्चिंग से पहले ही होंडा अमेज और स्विफ्ट डिजायर के बीच मुकाबले को लेकर बाजार गर्म था। यहां कुछ हद तक अमेज एक बेहतर विकल्प साबित हो रही थी।

होंडा अमेज के अलावा फोर्ड कंपनी की न्यू लॉन्च इको स्पोर्ट से भी स्विफ्ट डिजायर को कड़ी टक्कर मिलने का अनुमान था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें