फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विटारा ब्रेजा के बाद ये एसयूवी ला रही Maruti Suzuki, ऑटो एक्सपो में होगी पेश

Tue, 09 Jan 2018 09:01 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki Future S concept
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी फरवरी में होने वाले 2018 ऑटो एक्सपो में एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश करेगी। कार का नाम Future S होगा। कंपनी ने इसकी एक कॉन्सेप्ट तस्वीर भी जारी की है। 
विज्ञापन


याद दिला दें कि 2016 ऑटो एक्सपो में कंपनी ने विटारा ब्रेजा पेश की थी। विशेषज्ञों का कहना हैं कि नई कार कॉम्पैक्ट एसयूवी की परिभाषा को बदल देगी। 
विज्ञापन

6 लोगों की टीम ने बनाया डिजाइन

Maruti Vitara Brezza
Future S एक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है जो मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से थोड़ी छोटी होगी। इसका सीधा मतलब है कि मारुति सुजुकी इंजीनियर्स ने कार में लेग रूम और बूट स्पेस को बेहतर बनाने के लिए कितनी मेहनत की होगी। कॉन्सेप्ट फ्यूचर S डिजाइन करने वाली टीम 6 लोगों की है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (इंजीनियरिंग) सीवी रमन ने कहा, "आजकल यूटिलिटी व्हीक्लस की मांग बढ़ रही है। ऐसे में हमारी डिजाइन टीम ने एक नई कॉम्पैक्ट कार तैयार की है।" फिलहाल विटारा ब्रेजा से निचले स्तर पर बेहद कम यूटिलिटी व्हीकल्स हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें