देश की शीर्ष वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में मौजूद अपनी छोटी कारों में समय-समय पर कुछ न कुछ बदलाव करती रहती है। छोटी कारों के बाद मारुति अब अपनी इंट्री और मिड लेवल सेडान कारों में भी चेंज कर रही है। भारतीय ऑटो बाजार में मारुति की ज्यादातर कारें बेहतर प्रदर्शन कर रही है, लेकिन sx4 और किजाशी कंपनी की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है।
लांचिंग के कई साल बाद भी sx4 और किजाशी ग्राहकों के बीच पकड़ बनाने में कामयाब नहीं हो पाई है। हालांकि sx4 से अभी भी कंपनी की उम्मीद कम नहीं हुई है। कंपनी सेडान कार sx4 को कुछ बदलाव के साथ के नए अवतार में साल 2013 के की शुरूआत में लांच करने जा रही है। हमारी सहयोगी ऑटो वेबसाइट कारदेखो की तरफ से sx4 की गुजरात में ली गई तस्वारों में इसके नए मॉडल में हुए बदलाव को देखा गया।
मारुति ने मौजूदा sx4 के मुकाबले नए मॉडल के फ्रंट लुक और बंपर में चेंज किया है। गुजरात में ली गई तस्वीरों में इसके इंटीरियर की पिक्चर नहीं ली जा सकी। ऐसी कम ही उम्मीद जा रही है कि कंपनी की तरफ से नई sx4 के इंटीरियर या इंजन में कोई बदलाव किया गया है। सेडान कार sx4 के मौजूदा वर्जन में फिएट का 1.3 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन और 1.6 लीटर का के-सीरीज पेट्रोल और CNG इंजन है।