फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यामहा इंडिया ऑस्ट्रेलिया को निर्यात करेगी R15

Mon, 24 Dec 2012 11:27 AM IST
bikedekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रणी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामहा की भारतीय इकाई अपनी बाइक YZF R15 v2.0 को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में निर्यात करेगी। कंपनी ने यामहा R15 को ऑस्ट्रेलियाई बाजार के हिसाब से तैयार किया है। नई बाइक में 149.8cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जिससे यह 120 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है।
विज्ञापन


यामहा ने R15 को रेसिंग बाइक R1 के कॉसेप्ट पर रिवेंप किया है। बाइक का सिंगल सिलेंडर और 150cc वाला 4-स्ट्रोक इंजन इसका सबसे खास फीचर है। इसके इंजन की 8,500 rpm पर 17bhp क्षमता और 7,500 rpm पर 15Nm टॉर्क है। यामहा R15 के नए अवतार को राइडिंग के हिसाब से पहले से बेहतर तैयार किया गया है। इसका स्टीयरिंग जबरदस्त है, जिससे राइडर को लंबे रूट पर भी कम थकान होती है।

नई R15 के मौजूदा मॉडल से ज्यादा चौड़े रिम और टायर हैं, जो इसे सड़क पर जमकर दौड़ने में मददगार है। बारिश में यह हाइवे पर जमकर चलेगी। नई R15 के रियर शॉकर के साथ ही सायलेंसर को भी बदलाव किया गया है, जिससे इसका पहले से दमदार लुक हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई बाजार में नई R15 की कीमत 3,999 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (2.25 लाख रुपये) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें