देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी
मारुति सुजुकी भारत में तीसरी जेनरेशन की
स्विफ्ट लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने वर्तमान मॉडल का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। नई स्विफ्ट साल 2018 की सबसे बड़ी लॉन्चिंग में से एक है।
मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरएस काल्सी ने एक इंटरव्यू में इस कार के बारे में और जानकारी दी है। इस कार की कीमत 4.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होगी। यह वर्तमान स्विफ्ट के शुरुआती मॉडल से 10 हजार रुपए महंगी होगी।